धामपुर :- संघ कार्यकर्ता के घर पर हमला, लाखों की लूट का आरोप, विपिन कुमार परिवार से मिले प्रभारी मंत्री, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

- सूचना के बाद भाजपा और हिंदू संगठनों का हंगामा
- नगीना चौक पर जाम लगाने की कोशिश
- घटना के बाद प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और एसपी ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, एक आरोपी हिरासत में होने का दावा
धामपुर, चिंगारी (डिजिटल)
पुराना धामपुर में एक संघ पदाधिकारी व उनके पड़ोसी के घर पर शनिवार तड़के लूट होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, पुलिस जांच में जुट गई है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। खुद क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।


पुराना धामपुर में आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार व जनसेवा केंद्र संचालन करने वाले अमित शर्मा रहते हैं। अमित शर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 3:30 बजे बदमाशों ने उनके घर पर फायरिंग की। बक़ौल अमित शर्मा की पत्नी पूजा शर्मा वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहीं थी, उन्होंने बताया कि बदमाश उनके घर में घुसे तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद सीओ अभय कुमार पांडे के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल सिंह भी पहुंच गए। मामले की जांच जारी है।

लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटने का आरोप
अमित शर्मा के अनुसार इस घटना में उनके घर से चार लाख कैश और लाखों रुपयों के सोने चांदी के आभूषण लूटे जाने की बात बताई जा रही है।


हिंदू संगठनों का जमावड़ा, हंगामा
इस घटना के बाद मौके पर विधायक अशोक कुमार राणा के अलावा हिंदू नेता व समाजसेवी डॉक्टर एनपी सिंह पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह, आरएसएस के पदाधिकारियों के अलावा समाजसेवी डॉक्टर आदित्य अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए।
कौन है पकड़ा गया आरोपी?
पुलिस के अनुसार मौके से शोएब नाम का आरोपी पकड़ा गया है, वह ई-रिक्शा चलाता है। आरोपी गांव के एक प्रधान का रिश्तेदार बताया जाता है। शोएब जनसेवा केंद्र संचालक अमित शर्मा के घर के सामने ही रहता है।

क्या लूट का है मामला?
अमित शर्मा और उनके परिजनों के अनुसार उनके घर पर फायरिंग में लाखों रुपयों की नकदी और जेवरात भी लूट लिए गए। एक आरोपी बैग लेकर फरार भी हो गया। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मामला संघ पदाधिकारी से जुड़ा होने के चलते क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों का जमावड़ा मौके पर लग गया, स्थिति गंभीर होते देख एसपी बिजनौर अभिषेक झा भी मौके पर पहुंच गए हैं।
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे धामपुर, ली जानकारी

तड़के हुई ये घटना के बाद शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरएसएस पदाधिकारी विपिन कुमार और जनसेवा केंद्र संचालक अमित शर्मा के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे।
एसपी अभिषेक झा ने क्या बताया?

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि आरोपी युवक अमित शर्मा और उनके परिजनों को जान से मारने की नीयत से घर में घुसा था जिसको पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है। इसके विरुद्ध पीड़ित परिवार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की बैकग्राउंड की जांच भी की जा रही है। इंस्टाग्राम पर धमकी दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा की साइबर सेल द्वारा इसकी भी जांच की जाएगी।







