वेटरनरी फार्मासिस्ट एवं पशुधन प्रसार अधिकारी की सरकारी भर्तियों से बढ़ी वेटरनरी डिप्लोमा की मांग, विवेक विश्वविद्यालय, बिजनौर में संचालित हैं दोनों डिप्लोमा पाठ्यक्रम
बिजनौर (चिंगारी)। पशु पालन एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ वेटरनरी क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पशु पालन विभाग के अंतर्गत वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 एवं पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती ने पशु पालन एवं वेटरनरी क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की ओर अभ्यर्थियों का ध्यान आकर्षित किया है।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने बताया कि विवेक विश्वविद्यालय, बिजनौर में वेटरनरी फार्मेसी एवं पशुधन प्रसार से संबंधित दोनों डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सरकारी नौकरी के अलावा स्वरोजगार की भी बहुत संभावनाएं हैं।
पशु पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में डेयरी एवं पशुपालन बड़े स्तर पर होने के कारण इस क्षेत्र में तथा अन्य सम्बद्ध क्षेत्रों में भी करियर की संभावनाएं तलाश सकते हैं। कौशल एवं अनुभव प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार की दिशा में भी अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
इन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान/बायोटेक्नोलॉजी व अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 17 से 25 वर्ष निर्धारित है, जबकि OBC, SC एवं ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है।
प्रशिक्षित युवाओं की उपयोगिता और बढ़ जाती है। संबंधित योग्यता एवं नियमों के अधीन सरकारी सेवाओं के अतिरिक्त विद्यार्थी पशुपालन, डेयरी फार्म, पशु स्वास्थ्य से संबंधित संस्थानों में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इच्छुक विद्यार्थी दोनों डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पात्रता, सीटों, शुल्क एवं प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विवेक विश्वविद्यालय, बिजनौर के प्रवेश एवं परामर्श प्रकोष्ठ से प्राप्त कर सकते हैं।








