दिल्ली में प्रदर्शन और बवाल: DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए
दिल्ली में प्रदर्शन और बवाल के बीच DMRC ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए, CRPF और पुलिस का भारी सुरक्षा तैनात
दिल्ली में जारी प्रदर्शन और बवाल ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को हिला दिया है। सोमवार को संसद कूच के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ था, जिसके बाद मंगलवार रात को भी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
DMRC का बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने का ऐलान किया है। इनमें राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जनपथ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।
बंद किए गए मेट्रो स्टेशन
सुरक्षा कारणों से जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केन्द्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
CRPF और पुलिस का तैनात
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस और CRPF को तैनात किया गया है। संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा बल मौजूद हैं।
- CRPF डिप्लॉयमेंट: संसद जाने वाले मार्ग पर CRPF की तैनाती।
- दिल्ली पुलिस की निगरानी: राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और बाराखंभा रोड पर पुलिस की मौजूदगी।
- पुलिस स्टेशन के बाहर मॉनिटर कर रही है कि कितने लोग जंतर-मंतर की ओर जा रहे हैं।
सोमवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसके बाद लगातार उपद्रव की घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा को चुनौती दी है।
दिल्ली में जारी प्रदर्शन और उपद्रव को देखते हुए DMRC का यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अहम है। हालांकि, इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। पुलिस और CRPF की तैनाती से संकेत साफ हैं कि सरकार इस बार किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।










