नहटौर: घर में घुसे सांप को मारकर करतब दिखाना पड़ा भारी, युवक की हालत बिगड़ी

वीडियो देखें –

नहटौर।
घर मे घुसे साँप को मारकर उसके साथ खेलना युवक को महंगा पड़ गया। मृत सांप के विष या डसने में कारण युवक बेहोश हो गया। जहर से युवक की हालत बिगड़ गयी।


घर मे बृहस्पतिवार की रात्रि करीब साढ़े सात बजे घर में नहटौर के ग्राम शादीपुर निवासी सलीम पुत्र घसीटा के घर मे साँप दिखाई दिया। सांप को सलीम ने मार दिया। वह सांप के साथ करतब दिखाने लगा। मरे हुए सांप को वह गले में डालता तो कभी सिर पर रखकर तो कभी उसे अपने मुंह में घुसाकर वीडियो बनवाने लगा। सांप के साथ खतरनाक खेल खेलने के दौरान विष के कारण अचानक सलीम की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में सलीम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी रही है। शुक्रवार की प्रातः को युवक की हालत में सुधार आया है। सांप के साथ खेलने की वीडियो भी व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई है।

मृत होने पर भी डस लेता है सर्प

सर्प के बारे में जानकारों के अनुसार साँप मरने या सिर कटने के बाद भी उनके तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों में कुछ घंटों तक हरकत बनी रहती है। यदि कोई व्यक्ति मरे हुए सांप के मुंह या सिर के पास हाथ ले जाता है, तो अनैच्छिक प्रतिक्रिया के कारण उसका जबड़ा अचानक बंद हो सकता है, जिससे वह काट लेता है। इसके अलावा विष ग्रंथियों पर दबाव पड़नासांप का जहर उसके सिर के पीछे मौजूद लार ग्रंथियों में जमा रहता है। दबाव के कारण जहर दांतों के बाहर निकलकर इंसान के खून में फैल सकता है। सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं।