राम मंदिर ट्रस्ट फंड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

डीएम को दिया ज्ञापन

बिजनौर (चिंगारी)। राम मंदिर ट्रस्ट फंड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए और पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के फंड मे किये गये अथित घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनके नाम पर एकत्रित धन के उपयोग को लेकर यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था और विश्वास को बनाए रखने में मदद मिलेगी।


हेनरीता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट फंड से जुड़े मामलों को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए और सरकार को किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।


कार्यक्रम में आर.के. सिंह (पूर्व आईएएस), हरिराज सिंह, अहसन जमील,गुरमुख सिंह, एडवोकेट विक्रम सिंह, मीनू गोयल, मलखान सिंह, खालिद अंसारी, महेश कुमार, रामपाल सिंह, रतिराम सिंह, राम रतन सिंह, सुकेश कुमार, विकुल कुमार, अंकित कुमार, सुकंदी, नीरज, दीपक कुमार, काज़ी आतिफ, हिमांशु कुमार, जितेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।