संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, हत्या की आशंका पर हंगामा
स्योहारा (चिंगारी) पत्नी पत्नी की लडाई के बाद पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों मे गायब हो गयी । थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में 35 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी सुनील कुमार रविवार रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के मायके पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया गया कि पिंकी देवी की तबीयत खराब होने की बात कहकर पति सुनील कुमार व ससुराल वालों ने उसे आईसीयू में भर्ती कराने की जानकारी दी थी, लेकिन किसी भी अस्पताल का नाम नहीं बताया। इस पर मायके पक्ष को शक हुआ। बुधवार सुबह महिला के पिता ओमप्रकाश व अन्य स्वजन अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अनवरपुर चंडिका से बेरखेड़ा पहुंचे तो आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश भी की जा रही है।







