बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, “बैंक कर्मचारियों ने कहा था – जिसका खाता उसे लेकर आओ”…
कंधमाल (एजेंसी/चिंगारी)। ओडिशा के कंधमाल में मंगलवार को बैंक करने वाला मामला सामने आया। जीव मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, जीव अपनी बहन कल्याणी मुंडा के खाते से 20 हजार रुपए निकालना चाहता था। इसके लिए वह कई बार बैंक भी गया। लेकिन कर्मचारियों ने खाता धारक को लाने को कहा। जीव ने बैंक को पहले ही कल्याणी की मौत की जानकारी दे दी थी, फिर भी उसे कोई मदद नहीं मिली। इससे परेशान होकर उसने कब्र से कंकाल निकालकर बैंक में पेश कर दिया।
जीव करीब 3 किमी पैदल चला, फिर ऑटो से ओडिशा ग्रामीण बैंक ब्रांच के सामने कंकाल को रख दिया। इसे देख बैंक में मौजूद लोग घबरा गए। पुलिस के अनुसार, जीव अनपढ़ है और कानूनी प्रक्रिया से अनजान था। प्रशासन ने उसे नियम समझाए और जल्द ही समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
पुलिस के अनुसार जीव पत्र-लिखा नहीं है। दोनों कब्रिस्तान में दफन किए गए। आदिवासी क्षेत्र होने के कारण वह सरकारी प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान है। स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) विजय प्रसाद साहू ने कहा कि जीव को नहीं पता कि कानूनी प्रक्रिया में नॉमिनी का रोल होता है। बैंक अधिकारियों ने उसे मृतक के खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया नहीं समझाई। पुलिस ने जीव मुंडा को आश्वासन दिया कि वे उसके खाते से पैसे निकालने में मदद करेंगे।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को दोबारा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। जीव मुंडा गांव का रहने वाला है। वह महिला का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा, जो उसकी बड़ी बहन कल्याणी मुंडा थी। कल्याणी की मौत 26 जनवरी 2026 को हो गई थी। जीव मुंडा के कोई कानूनी वारिस नहीं हैं और वह आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।






