खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का सातवां चरण बिजनौर में शुरू
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज खुरपका-मुंहपका (एफ०एम०डी०) टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से किया। इस अवसर पर उन्होंने 45 दिवसीय अभियान के लिए गठित टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
- डा० लोकेश कुमार अग्रवाल – मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
- डा० अनुपम जैन – उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, प०चि०-सदर-बिजनौर
- डा० पुष्पेन्द्र कुमार – उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (चि० एवं स्वा०), बिजनौर
- डा० ब्रहमपाल सिंह – पशुचिकित्सक, एम०वी०यू०
- संजय कुमार, शशिकान्त एवं मौसम वौधरी – प०प्र०अ०
अभियान की प्रमुख बातें
- 30 टीमें गठित – ब्लॉकवार टीकाकरण कार्य करेंगी।
- 570000 टीकाकरण का लक्ष्य – पशुपालकों के द्वार पर जाकर निःशुल्क टीकाकरण।
- कोल्ड चैन में वैक्सीन – सुरक्षित तरीके से टीकाकरण सुनिश्चित।
- गर्भवती व छोटे पशु – 08 माह से ऊपर की ग्याभिन गाय और 04 माह तक के बच्चे को टीका नहीं।
- बूस्टर डोज – प्रथम बार टीका लगने वाले बच्चों को एक माह बाद।
- भारत पशुधन एप पर अपलोड – उसी दिन टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड।
- पशु टैगिंग – जिन पशुओं में टैगिंग नहीं है, उन्हें टैग किया जाएगा।
- सेम्पल जांच – टीकाकरण से पूर्व एवं पश्चात ग्रामों से पशुओं के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले के सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय में अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने और जिले में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।








