धामपुर: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में शिवलिंग व नंदी मूर्ति की तोड़ी आस्था

सरकड़ा चकराजमल गाँव में असामाजिक तत्वों की करतूत

बाबा इमली वाले मंदिर चौक पर असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से मूर्ति व शिवलिंग को हरिद्वार ले जाकर विधिवत विसर्जन कराया गया।

ग्रामीणों की आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में शीघ्र ही नए शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। असामाजिक तत्वों की तलाश जारी है और गाँव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।