मृतका आरती का फाइल फोटो

दो बच्चों की माँ द्वारा अपने प्रेमी के साथ जहर खाने दोनों की मौत।बीस दिन पहले घर से भाग कर पांच दिन पूर्व वापस आये थे दोनोंप्रेमी ने फोन से अपने घर जहर खाने की सुचना दी|

Chingari किरतपुर-
दो बच्चों की माँ अपने से आधी उम्र के क़ुवारे प्रेमी के साथ गन्ने के खेत मे बेहोशी की अवस्था मे मिली। वही उनकी बाइक खड़ी हुई मिली। पुलिस ने दोनों बेहोश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भारती करा दिया। गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल हॉस्पिटल बिजनौर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
प्रेमी ने दी फोन से जहर खाने की सुचना
ग्राम हुसैनपुर सुल्तान निवासी आरती 37 वर्ष पत्नी जगमोहन सोमवार की दोपहर जब घर से गायब हो गई तो स्वजन उसे तलाश कर रहे थे। प्रेमी ललित 21 वर्ष पुत्र जोगराज ने फोन द्वारा अपने घर सुचना दी कि उसने और आरती दोनों ने जहर खा लिया है और वे जंगल मे है। सुचना पर स्वजन दोनों को जंगल मे तलाश करने गए। गांव के बाहर मनमोहन के ईख के खेत मे दोनों बेहोश अवस्था मे मिले। उनकी बाइक भी वही खड़ी मिली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी कि अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर मे भारती करा दिया। दोनों कि गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर इलाज के दौरान आरती कि मौत हो गई।
ललित को प्राइवेट चिकित्सक के ले गए स्वजन
मेडिकल हॉस्पिटल से ललित के स्वजन बिजनौर मे प्राइवेट चिकित्सक के ले गए। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। स्वजन ललित का शव अपने गांव हुसैनपुर सुल्तान ले कर आ गए। सुचना पर किरतपुर पुलिस ने गांव पहुंच कर ललित के शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया।
बीस दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे
आरती और ललित दोनों आपस मे प्रेम करते थे। दोनों एक अक्टूबर को घर से भाग गए थे। महिला के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर दोनों 15 अक्टूबर को थाने मे पेश हो गए थे। थाना प्रभारी पुष्पा देवी के अनुसार महिला के ब्यान के आधार पर महिला को उसके पति के साथ भेज दिया था। जबकि ललित को भी छोड़ दिया गया था।
महिला के दो बच्चे
प्रेमिका आरती के एक 11 वर्ष की पुत्री कनिका और 8 वर्ष का पुत्र शिव है। ललित हरिद्वार मे नौकरी करता था। थाना प्रभारी पुष्पा देवी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण पता चलेगा। क्योंकि घटना स्थल से कोई कीटनाशक नहीं मिला है।