श्री गौरव सिंह को मिला चौथा हीरादेवी सम्मान

साहू जैन महाविद्यालय में आज आयोजित समारोह में एम.ए. हिंदी के छात्र श्री गौरव सिंह को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चौथे हीरादेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिमोहन शर्मा, प्रोफेसर, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा आईसीसीआर के अंतर्गत पोलैंड के वारसा विश्वविद्यालय के पूर्व विज़िटिंग प्रोफेसर रहे। वे अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती हीरादेवी की स्मृति में प्रतिवर्ष हिंदी साहित्य में प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थी को पाँच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर ‘भारतीय भाषाओं के अंतर्संबंध’ विषय पर डॉ. शर्मा ने सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय भाषाओं में निहित भारतीय मूल्यों की उभयनिष्ठता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से हिंदी के अतिरिक्त किसी अन्य भारतीय भाषा को भी जानने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं की परस्पर समझ और संवाद से राष्ट्रीय एकता भी सुदृढ़ होती है।

प्राचार्य प्रो. बलराम सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया तथा छात्र गौरव
सिंह को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण देव ने हुए प्रो. शर्मा के बिजनौर से जुड़े संस्कारों और ‘मिट्टी से जुड़े रहने’ की उनकी निष्ठा की सराहना की। प्रो. मनीष कुमार गुप्ता ने धन्यवाद दिया।

समारोह में प्रो. गौतम बनर्जी, प्रो. हरविंद सिंह, प्रो. मनीष गुप्ता,डॉ दीपक त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अनुराग कुमार सिंह, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ मोनिका सागर डॉ देवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अनिंदिता बोस, डॉ. नवीन, डॉ अनिल राजपूत, डॉ उमेश कुमार श्री नागेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री नागेश सिंह ने किया।