लखनऊ में चैंबर्स पर बुलडोज़र, धामपुर में नाराज़गी- वकीलों ने जताया रोष

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिजनौर, चिंगारी

लखनऊ में हुए अधिवक्ताओं के चैंबर्स पर बुल्डोजर व अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने पर धामपुर में वकीलों ने नाराज़गी जताई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने धामपुर तहसील, एस डी एम कोर्ट में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कड़ी निंदा की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर पर चले बुलडोज़र और वकीलों पर हुए लाठी चार्ज का धामपुर में वकीलों ने कड़ा विरोध किया है। वकीलों ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ यहां सभी वकीलों ने ग्राम न्यायालय के बाहर उपस्थित हो कर प्रदर्शन भी किया।

अधिवक्ता न्यायकि कार्य से विरत रहे।विरोध प्रदर्शन करने वालों में बार एसोशिएशन धामपुर के अध्यक्ष एड० विनोद सैनी, जावेद उमर एड०, शादान सईद एड०, भीम सिंह, हिरेंद्र कुमार, अदनान सईद, एड० आमिर अंसारी, एड० कुणाल गांधी, अजय कुमार, संजीव कुमारा, एड० बंटी चौहान, तालिब खान, शाहनवाज गजाली, एड० अनस नोमानी , एड० राजवीर, एड० मुकेश कुमार, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।