मुझे सड़क पर हर तीसरा आदमी पहचान रहा है.’ – विवेक सिन्हा

  • धुरंधर- ज़हूर मिस्त्री ने मुंबई से की बातचीत
  • बोले, मेरा किरदार ‘रील’ तक पर धमकियां ‘रीयल’ में मिल रही हैं

बिजनौर, शहबाज़ अनवर

धुरंधर का पहला पार्ट आया, मेरे डायलॉग ‘पड़ोस में ही रहते हैं हम.’ वाले डायलॉग ने ख़ूब नाम दिया, इसके बाद हाल ही में धुरंधर – 2 में शुरुआत में ही डायलॉग ‘हिन्दू बहुत डरपोक कौम है.’ ने तो अलग ही फेम दिया, हालांकि मैंने ये डायलॉग फ़िल्म में बोला पर लोग ज़्यादा जज़्बाती हो गए और मुझे असल ज़िन्दगीं में धमकियां मिलने लगीं। वैसे अब मैं बाहर निकलता हूं तो सड़क पर हर तीसरा शख्स मुझे पहचान लेता है.’

यह बातें बॉलीवुड फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में ज़हूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा ने चिंगारी ‘डिजिटल’ से साझा की। विवेक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ज़िला बिजनौर में छोटे से शहर धामपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दो पार्ट में पर्दे पर आई धुरंधर ने उन्हें इंडस्ट्री में बड़े मुक़ाम तक पहुंचाया है। विवेक ने बताया कि अब मुम्बई जैसे बड़े शहर में बाहर निकल रहे हैं तो हर तीसरा शख़्स उन्हें पहचान रहा है। लोग सेल्फी लेने के लिए लालायित रहते हैं।

एक्टर रणवीर कपूर के साथ विवेक सिन्हा

कईं फिल्मों में ऑफर, जल्द शुरू होगा काम

धुरंधर और धुरंधर 2 में विवेक सिन्हा को मिले नाम और पहचान के बाद उनके पास कईं बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के ऑफर हैं, हालांकि विवेक सिन्हा ने अभी इस बात को लेकर कोई ख़ुलासा तो नहीं किया है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस बारे में भी वह अपने प्रशंसकों से यह खुशी ज़ाहिर करेंगे।