बाइक की चपेट से आने से बालक की मौत

. किरतपुर (:चिंगारी )

कल दोपहर रेनू पत्नी सोनू निवासी जाब्तागंज नजीबाबाद अपने पांच वर्षाय पुत्र आरुष के साथ प्राइवेट बस से मायके ग्राम शाहपुर सुक्खा जा रही थीं। गांव के सामने बस से उतरकर आरुष रेनू अपने पुत्र आरुष का हाथ पकड़कर हाईवे पार कर रही थीं, तभी अचानक अनियंत्रित बाइक सवार ने आरुष को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरुष को लेकर स्वजन किरतपुर के कल्याणी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरुष कि मौत की खबर सुनते ही उसकी ननिहाल और घर में कोहराम मच गया। पुलिस नेशव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।