कैंसर समेत 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी से छूट

नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए मरीजों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती है। इनमें कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं।

मरीजों को राहत

सीतारमण ने संसद में कहा कि यह कदम खासकर कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज की लागत को कम करने के लिए उठाया गया है। आयातित दवाओं पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी हटने से इनकी कीमतों में कमी आएगी और मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।

दुर्लभ बीमारियों के लिए भी छूट

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दवाओं, मेडिसिन और विशेष मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के लिए 7 और दुर्लभ बीमारियों को सूची में जोड़ा जाएगा। इससे उन मरीजों को भी राहत मिलेगी जिन्हें दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए विदेश से दवाएं या विशेष खाद्य पदार्थ मंगाने पड़ते हैं।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस कदम से स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्थिक बोझ कम होगा और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज में मदद मिलेगी। यह पहल “सबके लिए स्वास्थ्य” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Image source – 0ne india