मनरेगा को बचाने के लिये कांग्रेस ने शुरू किया जनांदोलन प्रदर्शन कर गांधी पार्क में बैठे अनशन परकाले कृषि कानूनों की तरह मनरेगा पर लिया गया फैसला भी सरकार को वापस लेना होगा- हैनरीता राजीव

बिजनौर (चिंगारी)। कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ जन आंदोलन शुरू कर दिया है। आज पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारे बाज़ी करते हुए गांधी पार्क पहुंचे और अनशन पर बैठ गये।
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम ही नहीं बदला, उसकी आत्मा को भी बदल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में बाँटने और भटकाने की राजनीति कर रही है,जो देश के लिए घातक है। हैनरीता राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा को लेकर भाजपा की नीयत में खोट था। पूँजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए भाजपा ने मनरेगा का नाम बदल कर एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भाजपा ने अनेक बदलाव कर मनरेगा की रीढ़ को कमज़ोर कर दिया है।भाजपा की मंशा है कि देश में गरीब,गरीब रहे,अमीर और अधिक अमीर हो जाये लेकिन कांग्रेस भाजपा की यह मंशा पूरी नहीं होने देगी। हैनरीता राजीव सिंह ने बताया कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस संसद से सडक़ तक जन आंदोलन चलाएगी।उन्होंने दावा किया कि काले कृषि क़ानून की तरह केंद्र सरकार को मनरेगा पर लिया गया फैसला भी वापस लेना होगा।
कांग्रेस के आज के प्रदर्शन और अनशन में जिलाध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह के अलावा रिटायर्ड आईएएस आर के सिंह, नागराध्यक्ष हुमायूं बैग,जि़ला महासचिव हाजी नसीम अंसारी,डा,मोहम्मद अज़हर खान, अहसन जमील, हरिराज सिंह केसरी,अनिल त्यागी, जावेद अहमद, मो.इब्राहीम,राम रतन, आदेश, मिथलेश वर्मा, हुकम सिंह, चंदा आदि शामिल रहे।