गंगा कटान से क्षतिग्रस्त IOC पाइपलाइन के पुनर्निर्माण का कार्य नजीबाबाद में शुरू
नजीबाबाद: गंगा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की नई ऑयल पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। पानीपत से नजीबाबाद तक पहुंचने वाली यह पाइपलाइन अगस्त माह में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी।
गंगा के उफान ने विशेष रूप से बालावाली रेलवे पुल के निकट, नजीबाबाद तहसील के लालपुर सोजिमल गांव क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। 22 अगस्त को गंगा के कटान के कारण IOC की पाइपलाइन टूट गई थी, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब पुनःस्थापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति बहाल की जा सके।








