फरीदाबाद में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: डॉक्टर के घर से हथियार और विस्फोटक बरामद

फरीदाबाद/श्रीनगर: भारत को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान की गई।

डॉक्टर की निशानदेही पर बरामद हुए हथियार

सूत्रों के अनुसार, अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गिरफ्तार डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद स्थित उसके घर पर छापा मारा। वहां से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। इससे पहले आदिल के कॉलेज लॉकर से एक AK-47 राइफल भी मिली थी।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • एक AK-47 राइफल और तीन मैगजीन
  • एक पिस्टल और जिंदा कारतूस
  • दो खाली कारतूस
  • दो अतिरिक्त मैगजीन
  • चार बड़े सूटकेस जिनमें ज्वलनशील पाउडर (संभावित विस्फोटक सामग्री) भरा हुआ था:
    • MM पाउडर
    • पाउडर-15
    • पाउडर-3850
    • पाउडर-3755

 अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर ने कमरा किराए पर लिया था. पुलिस को उसके कमरे से करीब 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक पिस्टल, वॉकी टॉकी और केमिकल मिले हैं. यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा.

जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई:

  • डॉ. मुजम्मिल: अल-फलाह कॉलेज, गीता में लगभग 1.5 वर्ष तक वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में कार्यरत।
  • डॉ. उमर मोहम्मद: वर्तमान में फरार, तलाश जारी।
  • डॉ. शाहीन शाहिद-टुकेन: हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

अब तक की जांच में तीन डॉक्टरों पर आतंकी संगठन अंसार गजवातुल हिंद से संबंध होने का संदेह है। इनमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक फरार है।

डॉ. आदिल की गिरफ्तारी और खुलासे

डॉ. आदिल को 7 नवंबर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। 8 नवंबर को अनंतनाग स्थित उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक, AK-47 और दो पिस्टल बरामद की गई थीं। अब फरीदाबाद स्थित उसके कमरे से भी घातक हथियार और विस्फोटक मिले हैं।

जांच जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती संकेत एक संगठित आतंकी साजिश की ओर इशारा करते हैं, जिसका उद्देश्य देश में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाना हो सकता था।