बिजनौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार.

बिजनौर (हीमपुर दीपा): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बिजनौर कोतवाली शहर के मोहल्ला कसास्बान निवासी युवक शाबेज पुत्र शकूर ने 25 अक्टूबर को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी शाबेज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।