विधायक ओम कुमार का एक रूप यह भी, ऑक्टोपैड बजाया, माता रानी का भजन भी गाया…

वीडियो देखें :-

– विधायक ओमकुमार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • भाजपा के नहटौर मंडल के प्रशिक्षण अंतर्गत हुआ कार्यक्रम।

– आशु भार्गव जागरण पार्टी के साथ भजनों में झूमे विधायक ओम कुमार |

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित नहटौर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के भजन कार्यक्रम में विधायक ओमकुमार ने माता रानी का भजन भी गया साथ ही ऑक्टोपेड भी बजाया। उनकी धर्मपत्नी शोभा रानी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा बिजनौर) भी उपस्थित रही। विधायक ने कहा इस आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति एवं समर्पण की अनुभूति ने मन को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।