गन्ना समिति धामपुर की पहल: 30 गांवों के किसानों को सीधा लाभ, विधायक अशोक कुमार राणा ने किया खाद गोदाम का उद्घाटन

आज का दिन क्षेत्रीय विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में अंकित हो गया, जब सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर, जनपद बिजनौर के अंतर्गत ग्राम मोरना में नव-निर्मित खाद गोदाम का शुभारंभ आदरणीय माननीय विधायक श्री अशोक कुमार राणा जी के कर-कमलों द्वारा विधिवत संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन, सभी सम्मानित डायरेक्टरगण, क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक बंधु एवं ग्राम मोरना सहित आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की। यह खाद गोदाम केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय किसानों के सशक्तिकरण, उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति एवं कृषि विकास की नई दिशा का प्रतीक है।

इस गोदाम के शुभारंभ से मोरना संचालक क्षेत्र के लगभग 30 गांवों के किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। अब किसानों को खाद, उर्वरक एवं विभिन्न कृषि उपयोगी दवाइयां सुलभता से उपलब्ध हो सकेंगी, वह भी लगभग 50% तक की रियायती दरों पर। इससे न केवल किसानों की लागत में कमी आएगी, बल्कि उनकी उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
चेयरमैन श्री मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह का यह प्रयास क्षेत्र के कृषकों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं समर्पण का परिचायक है। यह पहल निश्चित रूप से किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

इस पुनीत कार्य के लिए माननीय विधायक श्री अशोक कुमार राणा जी एवं सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर के समस्त पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद। आशा है कि ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर होते रहेंगे और हमारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।