बिजनौर :- पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर कथित हमले के विरोध में गरजे कई संगठन, खालिद बंधु प्रकरण को लेकर जिला मुख्यलय पर किया ज़ोरदार प्रदर्शन
माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग
बिजनौर (चिंगारी) जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान संघ, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय प्रधान संघ, विश्व हिंदू राष्ट्र सेना और राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के बैनर तले संयुक्त रूप से ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। खालिद बंधु प्रकरण में भाजपा के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर कथित हमले के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी।
प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित अलग अलग ज्ञापन ज़िलधिकरी को दिये। ज्ञापन में कहा गया है कि एक अप्रैल 2026 को राजा भारतेंद्र सिंह पर माफियाओं द्वारा दुर्व्यवहार कर हमला किया गया, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं । साथ ही कुछ राजनीतिक दलों पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया गया।
संगठनों ने आरोप लगाया कि संबंधित माफियाओं पर अवैध गतिविधियों जैसे जमीन कब्जा, अवैध खनन, अवैध शराब और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं।ज्ञापनो में मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकरियो का नेतृत्व सभी संगठनों के नेताओं सचिन सरोहा, रोहन चौधरी, नरेश कुमार, सचिन कुमार मलिक, सोहनवीर सिंह, सौरभ त्यागी, सपन दास आदि ने किया।









