खालिद बन्धुओं की आरा मशीन पर पड़ी लकड़ियों को वन विभाग ने क़ब्ज़े में लिया

मारपीट की अफवाह उड़ी

बिजनौर (चिंगारी)। खालिद बंधुओं पर पशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आज सुबह वन विभाग की टीम ने चांदपुर रोड स्थित खालिद बंधुओं की आरा मशीन पर पहुंच कर वहां रखी लकड़ियों को क़ब्ज़े में ले लिया। इस बीच यह अफवाह उड़ गई कि खालिद बंधुओं की आरा मशीन पर मार पीट हो गई है।
वन विभाग के रेंजर महेश गीतम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि खालिद बन्धुओं की सील की गई आरा मशीन से लकड़ियाँ हटाई जा रही है,या हटाई जा सकती हैँ। इन शिकायतो के मद्देनज़र आज सुबह वन विभाग की टीम आरा मशीन पर पहुंची और लकड़ियों को क़ब्ज़े मे लेने की कार्यवाही शुरू की। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि फिलहाल लकड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। वन विभाग की टीम के साथ आरा मशीन पर पुलिस बल भी मौजूद है
मारपीट कि घटना के सम्बन्ध में रेंजर श्री गौतम ने बताया की आरा मशीन के बाहर धर्म कांटा है। वहां लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर ट्रालियां आती रहती हैं। वहां किसी ठेकेदार और ट्राली वाले के बीच कहा सुनी हुई थी।