राजा भारतेन्द्र सिंह का आरोप: विपक्ष माफियाओं को कारोबारी बताता है, योगी सरकार में माफियाओं पर सख्ती, समाजवादी पार्टी पर निशाना
आज पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेन्द्र सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग एवं अन्य विपक्षी दल बार बार यह कह रहे हैं खालिद,तालिब, आबिद पुत्र ताहिर निवासी बिजनौर कारोबारी हैं उन पर अन्याय हो रहा है तो इन कारोबारीयों खालिद के खिलाफ जानलेवा हमले, गरीब अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन कब्जाने, जैसे गंभीर धाराओं में 2005 से 2026 तक 06 आपराधिक मामले थाना कोतवाली शहर में दर्ज हैं। तालिब के खिलाफ 07 गंभीर धाराओं में थाना कोतवाली शहर , थाना, स्योहारा, थाना नहटौर में दर्ज हैं, आबिद के खिलाफ 03 आपराधिक मामले थाना कोतवाली शहर में दर्ज हैं।
इनका आपराधिक इतिहास देखते हुए कोन इन्हें कारोबारी कह सकता है? समाजवादी पार्टी की सरकार में ऐसे माफियाओं का राज चलता था। लेकिन ये योगी जी की सरकार है यंहा माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, ये माननीय मुख्यमंत्री जी का कहना है विधानसभा में।
समाजवादी पार्टी के नेता यह कह रहे हैं कि मैं आरा मशीन पर क्यों गया? वह यह भी कह रहे हैं कि मैं वंहा दबाव बनाने गया था। मेरे कार्यकर्ता वंहा गये थे जिन्होंने जोखिम लेकर ड्रोन से फोटो, वीडियो बनायी थी जिसमें सील आरा मशीन की सील टूटी हुई पाई गई। मेरे कार्यकर्ताओं ने और ए डी एम न्यायिक ने मुझे फोन किया और कहा कि सील खुलने का आदेश देख लीजिए। में वंहा गया मुझे आदेश दिखाया गया जो दिसंबर का आदेश था, लेकिन सील तो फरवरी में लगी थी। वन विभाग के अधिकारियों की बिना सांठ गांठ के संभव नहीं है कि सील खुल जाती । वन क्षेत्राधिकारी और अन्य कर्मचारियों की इसमें लिप्तता है।
मेरे कार्यकर्ता और मेरे मतदाता जंहा भी मुझे बुलायेंगे तो मैं वहां जाऊंगा। मैं शिकायत कर्ता हूं,मेरा अधिकार है मैं अपनी शिकायत की जांच मैं जा सकता हूं। कोई मैंने पाकिस्तान का बार्डर लांघ नहीं दिया है।
लाखों रुपए अवैध लकड़ी कटान और लाखों रुपए की जी एस टी की चोरी हो रही है समाजवादी पार्टी के नेताओं को यह नहीं दिख रहा।
समाजवादी पार्टी के नेता अतीक अहमद, मुख्ततार अंसारी जैसे माफियाओं की कब्र पर आंसू बहाते हैं यही इनका चरित्र है। समाजवादी पार्टी के नेता हमेशा माफियाओं के पक्ष में क्यों खडे होते हैं? इसे समझना होगा। गुण्डो, माफियाओं को भी इन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हिन्दू मुस्लिम में बांट दिया है। जनता समझ चुकी है इनका चरित्र और चेहरा।









