बिजनौर में महर्षि कश्यप व निषाद महाराज जयंती धूमधाम से मनाई


बिजनौर। सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप एवं निषाद महाराज की जयंती के अवसर पर यहा इंदिरा बल भवन में कश्यप समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में ज़बरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में जयंती समिति के अध्यक्ष हिमांशु कश्यप (डायरेक्टर-मर्सी अस्पताल) सहित कश्यप समाज के जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रालोद के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप व दीपक कुमार कश्यप ने किया।