नगीना क्षेत्र से दुखद घटना, युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम कालाखेड़ी और नगीना रोड के बीच, हाइवे के पास बन रही पानी की टंकी पर एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि युवक कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया।








