नहटौर: शादी में दूल्हे के प्रेम प्रसंग का विवाद, समझौते के बाद हुई विदाई
नहटौर। शादी में दूल्हे के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर दुल्हन पक्ष ने विदाई रोक दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तीसरे दिन दूल्हा-दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।
आपको बता दे मुरादाबाद के कांठ स्थित एक गाँव से नहटौर के नूरपूर रोड स्थित एक गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। एक युवती ने आरोप लगाया कि उसका दूल्हे के साथ प्रेम प्रसंग है। जिस पर गुस्साये दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थीं। मामले को लेकर शनिवार को भी दोनों पक्षों में समझौता वार्ता का दौर चला। वहीं, दुल्हन पक्ष ने भी दूल्हे पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाया। शनिवार की देर शाम को दोनों पक्षों में सहमति बन जाने के उपरांत दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर की ओर रवाना हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं मिली थी। दोनो पक्षो आपस में क्या समझौता हुआ है। उसकी अभी पुलिस को जानकारी नहीं है।








