चिंगारी में छपी खबर,पालिका प्रशासन पर हुआ असर
बिजनौर (चिंगारी)। स्थानीय जानी के चौराहे के सार्वजनिक शौचालय की बदतर हालत का ‘चिंगारी’ में समाचार छपते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आगया। प्रशासन ने उक्त शौचालय की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सांध्य दैनिक चिंगारी ने अपने गुरुवार के अंक में जानी के चौराहे पर स्थित सार्वजानिक शौचालय की बदहाली की खबर प्रकाशित की थी। ध्यान दिलाया गया था कि साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में ये शौचालय अब लोगों के लिए सुविधा के बजाये परेशानी का कारण बन गया है।इसकी बदहाली से खासकर मुसाफिरों और रिक्शा चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर छपते ही पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। पालिका ने उक्त शौचालाय की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों ने चिंगारी व पलिका प्रशासन को थैंक यू बोला है।






