गहने न लाने पर बारात बनाई बंधक, बिना बारात के वापस लौटा दूल्हा।
नहटौर,
नहटौर के एक गाँव मे नूरपुर के एक ग्राम से बारात आई थी। बताया जाता है कि बारात में निकाह के दौरान जब आभूषणों के बारे में दूल्हे पक्ष से वार्ता की गई। उन्होंने पहले तो बताया कि आभूषण चोरी हो गए लेकिन उसके बाद कहा कि आभूषण लेने का बजट नही है। जिस पर दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और उसने दूल्हे पक्ष को बंधक बना लिया। मामले को लेकर बारात में हड़कम्प मच गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर भी अनावश्यक दहेज के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की। वही कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराए जाने के प्रयास किया जा रहे है। 24 घंटे बाद भी समझौता नहीं हुआ है प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। डायल पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों द्वारा आपसी समझौते की बात कह कर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है।






