मंडावर में युवक की संदिग्ध परुस्थितियों मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ,पुलिस मान रही रोड रक्सीडेंट
बिजनौर (चिंगारी)।
मंडावर क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मोहंडिया के रूप में हुई है। घटना मंडावर-मोहंडिया मार्ग की है। बाइक सवार अमित का शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि अमित बाइक से था। उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार अमित ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। वह दिल्ली में रंग पुताई का काम करता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि घटना वाली शाम वह खाना खाने के बाद घर से घेर में सोने के लिए गया था, लेकिन बाद में उसका शव संदिग्ध हालात में मिला।
घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






