दिल्ली बस हादसे में धामपुर के कपड़ा व्यापारी की मौत…

बिजनौर, चिंगारी।

दिल्ली के करोल बाग में एक स्लीपर बस के पलटने में धामपुर के कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और आनन-फानन में परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, दिल्ली में करोल बाग में हनुमान मंदिर के पास ये हादसा 25 मार्च को रात्रि करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक टूरिस्ट स्लीपर बस पलट गई। ये बस जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी, सदर बाजार जा रही थी।

मोहल्ला नई सराय के प्रधान पति हारून अहमद ने बताया कि इस सड़क हादसे में मोहल्ले के ही शहबाज़ आलम पुत्र शमशेर की मौत हो गई है। उनकी आयु लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।