धामपुर में बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित

बिजनौर, चिंगारी

धामपुर में गत वर्षो की भांति उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ के तत्वाधान में अमर शहीद भगत सिंह,राज गुरु, सुखदेव बलिदान दिवस एवम समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती के अवसर पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सोमवार सुबह 10 बजे भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीरों को नमन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो भारत माता की जय के उदघोष से वातावरण गूंज उठा। अपने सम्बोधन में उन्होंने युवा शक्ति से देश के लिए जीने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर कवि राज कुमार वर्मा, विरेंद्र बेताब,राम सिंह सुमन,नरेश वर्मा विभूति कांत शर्मा,ने देश प्रेम से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।

कार्यकर्म में सरदार अमरजीत सिंह,एसपी सलूजा,सतवंत सिंह सलूजा, गुरशरण सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता,दिनेश नवीन, इंदु कांत शर्मा,अमित चौहान,डॉक्टर शंकर लाल शर्मा,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, आशीष मित्तल, विवेक राज सोनी,पियूष अग्रवाल,नागेश्वर दयाल,अजय पाल शर्मा,रजनीश शर्मा,सत्य राज,विजय जैन,गुरमीत जुनेजा,शरद राजवंशी,इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व विद्यायक डॉक्टर इंद्र देव सिंह,ने की संचालन हरी कांत शर्मा ने किया।