कंपोज़िट शॉप में चोरी का खुलासा नहीं, रोष


बिजनौर, चिंगारी

धामपुर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का करमचंद स्थित एक कंपोजिट शॉप में चोरी की घटना का अभी तक खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में नाराजगी जताई है। उन्होंने एक बैठक कर पुलिस से इस मामले के जल्द ख़ुलासे की मांग की है। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि खुलासा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

बता दें कि धामपुर निवासी प्रशांत चौधरी की माता के नाम से कंपोज़िट शॉप गांव ढक्का करमचंद स्थित है। बीते 13 मार्च को यहाँ चोरी हो गई थी। तहरीर के अनुसार घटना में करीब एक लाख की शराब और हज़ारों रुपयों की नकदी चोरी हो गई थी। इस मामले के ख़ुलासे की मांग की गई है।

बैठक के दौरान प्रशांत कुमार, राहुल भारती, राजीव चौहान, विश्वास चौधरी, मिश्री सिंह सहित कईं अन्य रहे। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई जारी है।