शेरकोट की एयर क्वालिटी स्विट्ज़रलैंड की तरह साफ

  • शनिवार सुबह 33 रही एयर क्वालिटी

बिजनौर, चिंगारी।

शेरकोट की एयर क्वालिटी स्विट्जरलैंड की तरह साफ-शफ़्फ़ाफ़ रही। शनिवार सुबह शेरकोट की एयर क्वालिटी 33 दर्ज की गई। हालांकि, इस बात की पुष्टि मौसम विभाग की तरफ से तो नहीं हो पाई। लेकिन कईं लोगों के मोबाइल में हवा की ये स्वच्छता की जानकारी अलग-अलग मौसम ऐप्स में दर्शाई गई थी।

ऐसे समय में जब लोग साफ हवा और पानी को तरस रहे हैं, एयर क्वालिटी का इतने शानदार स्तर पर होना अच्छे संकेत हैं। कईं लोगों ने मौसम को लेकर मौसम की जानकारी देने वाले ऐप्स पर निगाह रखी हुई थी। इसके पीछे वजह थी कि लोग ये देखना चाह रहे थे कि ईद की नमाज़ के वक़्त कहीं बारिश के तो आसार नहीं हैं।

नगरवासी मोहम्मद अदनान ने बताया कि उनकी वेदर टेलीकास्ट ऐप में शेरकोट की एयर क्वालिटी 33 है। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने भी अपने मोबाइल ऐप में देखा तो वास्तव में हवा की ये गुणवत्ता देख अचंभित रह गए। लोगों में ये चर्चा चल पड़ी की शेरकोट की एयर क्वालिटी स्विट्जरलैंड की तरह ही शानदार बनी है। बता दें कि स्विट्जरलैंड में अक्सर एयर क्वालिटी 0 से 50 के बीच होती है।