गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप- तुराबनगर गौशाला से दो गाय चोरी, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नहटौर,
ग्राम तुराबनगर में गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विशेषों को दफना दिया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वही गौशाला से भी दो गौवंश चोरी हुए है। आज प्रथक समय ग्राम तुराबनगर के पास स्थित खेतों में गोवंश के अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे एवं एसडीएम धामपुर भी मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना किया गया। बताया जाता है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने मिले अवशेषों का अंतर परीक्षण करने के बाद उन्हें मिट्टी में दबा दिया है वहीं तुराबनगर स्थित गौशाला से दो गोवंश भी चोरी हुए हैं। जिन्हें भी उक्त अवशेषों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि अवशेष जो मिले थे उन्हें मिट्टी में दफना दिया है। गौशाला से दो गायों की चोरी होने की जानकारी मिली है।






