असम विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की पहली सूची, 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी थी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

प्रमुख उम्मीदवार और सीटें

  • जालुकबारी: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
  • गुवाहाटी सेंट्रल: विजय कुमार गुप्ता
  • दिसपुर: प्रद्युत बोरदोलोई
  • बरखेत्री: नारायण डेका
  • नलबाड़ी: जयंत मल्ल बरुआ
  • तिहू: चंद्रमोहन पाटोवारी
  • तामुलपुर: बिस्वजीत देइमारी
  • सिपाझार: डॉ. परमानंद राजबंशी

पश्चिम असम से उम्मीदवार

  • गोलकगंज: अश्विनी राय सरकार
  • धुबरी: उत्तम प्रसाद
  • गोलपारा पश्चिम: पबित्र राभा
  • दुधनई: टंकेश्वर राभा
  • बिजनी: अरूप कुमार डे

मध्य असम से उम्मीदवार

  • जागीरोड: पीयूष हाजरिका
  • मोरीगांव: रमा कांत देवरी
  • ढिंग: डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ
  • बरहमपुर: जीतू गोस्वामी
  • नौगांव-बतद्रबा: रूपक सरमा
  • होजाई: शिलादित्य देव

ऊपरी असम से उम्मीदवार

  • बिहपुरिया: भूपेन कुमार बोरा
  • गोहपुर: उत्पल बोरा
  • धेमाजी: डॉ. रनोज पेगु
  • जोनाई: भुबन पेगु
  • सदिया: बलिन चेतिया
  • डिब्रूगढ़: प्रशांत फुकन
  • तिनसुकिया: पुलक गोहाई
  • डिगबोई: सुरेन फुकन

जोरहाट और आसपास

  • जोरहाट: हितेंद्र नाथ गोस्वामी
  • माजुली: भुबन गाम
  • गोलाघाट: अजंता नेओग
  • मरियानी: रूपज्योति कुर्मी
  • तिताबोर: धीरज गोवाला

बराक घाटी से उम्मीदवार

  • सिलचर: डॉ. राजदीप रॉय
  • लखीपुर: कौशिक राय
  • उधारबोंद: राजदीप गोआला
  • काटिगोरा: कमलाख्य डे पुरकायस्थ
  • हैलाकांडी: डॉ. मिलन दास
  • करीमगंज उत्तर: सुब्रत भट्टाचार्य
  • पाथरकांडी: कृष्णेंदु पॉल

BJP ने असम चुनाव के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पहली सूची में शामिल 88 उम्मीदवारों में कई वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधायक हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को जालुकबारी से फिर से मैदान में उतारा गया है। इस सूची से साफ है कि पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।