धामपुर :- गैस मिली नहीं उपभोक्ता को डिलीवरी हो गई
- धामपुर में वेंकेटेश्वर गैस एजेंसी को नोटिस
- कईं गैस एजेंसियों पर धड़ाधड़ छापेमारी, सख्त कार्रवाई की तैयारी
बिजनौर, चिंगारी
गैस मिली नहीं उपभोक्ता को डिलीवरी हो गई में पहले तो गैस बुकिंग में उपभोक्ता को मेहनत करनी पड़ी, गैस बुक हुई तो दो दिन बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज मिला कि आपकी गैस बुक हो गई है। हालांकि, उपभोक्ता इस परेशानी में था कि उसे गैस सिलेंडर मिला ही नहीं। ऐसे कुछ और मामले शेरकोट नगर में देखने को मिले। कईं उपभोक्ताओं ने इस दर्द को सोशल मीडिया पर साझा किया।

शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अंसार अहमद कपड़े के व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि बीते आठ मार्च को उन्होंने शेरकोट इंडेन गैस एजेंसी से अपनी गैस बुक कराई थी। बताया कि 10 मार्च को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि आपका सिलेंडर डिलीवर हो गया है, जबकि उन्हें कोई सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ। अंसार अहमद ने संभावना जताई कि कहीं उनका सिलेंडर ब्लैक में तो नहीं दे दिया गया।
धामपुर में एक गैस एजेंसी को नोटिस जारी-एआरओ
गैस बुकिंग होने, डिलीवरी होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई है, इसको लेकर पूर्ति विभाग धामपुर एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में इलाके की तमाम गैस एजेसियों पर छापेमार कार्रवाई शुरू हो गई है। एआरओ धामपुर आलोक कुमार वशिष्ठ ने बताया कि धामपुर में वैकेटश्वर गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। यहां तीन लोगों के साथ ऐसा होने की शिकायत मिली जिसमें उन्हें गैस तो नहीं मिली बल्कि उनके पास गैस बुकिंग और डिलीवरी के संदेश मोबाइल पर आ गए।
हेरा-फेरी मिली तो करेगें सख्त कार्रवाई
एआरओ आलोक वशिष्ठ ने स्पष्ट कहा कि गैस एजेंसी संचालकों से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि गैस उपभोक्ता के पास पहुंची नहीं और डिलीवरी का मैसेज पहुंच गया। इस बारे में जांच की जा रही है। यदि कहीं भी हेरा-फेरी दिखी तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ये जानकारी भी दी कि गैस कंपनियों के अधिकारियों को बुलाया गया है, वे भी स्थिति पर नजर रखेगें।







