धामपुर बस हादसा : सेवाधाम आश्रम के पास आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

धामपुर मार्ग पर स्थित सेवाधाम आश्रम के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चांदपुर के मोहल्ला काजी सराय निवासी अजीम (30) पुत्र शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बसें तेज़ रफ्तार में थीं और अचानक सामने आने से टक्कर हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक बस में जमकर तोड़फोड़ कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। मृतक अजीम के परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया है