मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर, कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 1 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायज़ा लेना है। मुख्यमंत्री यहां पर मेला क्षेत्र में हो रहे स्थाई निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।इस दौरान वे अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को लेकर चर्चा की जाएगी। कुम्भ मेला 2027 को लेकर सरकार का लक्ष्य है कि हरिद्वार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।