बिजनौर – मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरणकांड में नौ आरोपी जेल भेजे

पुलिस ने अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस गैंग के नौ आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

गिरफ्तारी और सरेंडर

  • शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला जाटान निवासी सार्थक उर्फ रिक्की चौधरी (गैंग लीडर और पूर्व सभासद) तथा शंभू बाजार निवासी अंकित पहाड़ी को गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तारी की भनक लगते ही नई बस्ती निवासी लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
  • इससे पहले पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोला, मोहल्ला अचारजान निवासी सबुद्दीन उर्फ सैबी, मौहल्ला बुल्ला का चौराहा निवासी अर्जुन कर्णवाल, और मोहल्ला चमरपेडा निवासी शुभम को गिरफ्तार किया था।
  • वहीं शिवा और अजीम ने कोर्ट में सरेंडर किया।
  • इस तरह कुल नौ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि गाजियाबाद जनकपुर निवासी शशांक अभी फरार है।

अपहरण की घटनाएं

  • 20 नवंबर 2024 को आरोपियों ने इवेंट के बहाने अभिनेता मुश्ताक खान को दिल्ली से बुलाकर बिजनौर ले जाकर नई बस्ती स्थित लवी के मकान पर बंधक बनाया।
  • धमकाकर उनसे 2.20 लाख रुपये की फिरौती वसूली गई। इसके बाद मुश्ताक खान ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया।
  • 2 दिसंबर 2024 को गैंग ने अभिनेता सुनील पाल का अपहरण कर उनसे भी फिरौती वसूली। इस मामले में मेरठ के थाना लालकुर्ती में केस दर्ज हुआ।

पुलिस कार्रवाई

शहर कोतवाल रामप्रताप ने इस गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया था। कुल दस आरोपियों पर कार्रवाई हुई, जिनमें से नौ अब जेल में हैं।