“ससुराल में रह रहा जीजा साली को लेकर फरार, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
थाना क्षेत्र शिवाला कलां के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग नौ माह पूर्व थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव अकोंधा निवासी यामीन पुत्र शब्बीर के साथ हुई थी।शिकायतकर्ता के अनुसार, शादी के बाद से यामीन अक्सर अपनी ससुराल में ही रहकर काम करता था। बताया गया कि पिछले तीन माह से वह वहीं रह रहा था। इसी दौरान आरोप है कि उसने अपनी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर फरार कर दिया।परिवार का कहना है कि छोटी बहन अचानक घर से गायब हो गई और जब खोजबीन की गई तो पता चला कि वह अपने जीजा के साथ चली गई है। इस घटना से परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।पीड़ित पक्ष ने थाना शिवाला कलां में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी चौंकाने वाली है, क्योंकि रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए जीजा-साली का इस तरह फरार होना गंभीर सामाजिक प्रश्न खड़े करता है।






