बिजनौर: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण

बढ़ती ठंड को देखते हुए बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने देर रात रैन बसेरों और शहर के प्रमुख चौराहों पर जलाए जा रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरों में बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने और चौराहों पर नियमित रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ठंड से बचाव के लिए आमजन को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।