बिजनौर में खेल प्रतियोगिताएँ स्थगित: वायु प्रदूषण ने बिगाड़ा खेलों का माहौल

जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार बिजनौर ने घोषणा की है कि आगामी माह दिसम्बर 2025 में नेहरू स्टेडियम, बिजनौर में आयोजित की जाने वाली सभी प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय जिले में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI) और बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।