बिजनौर में दो BLO का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बिजनौर सदर क्षेत्र में SIR कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
दो BLO ने अपने-अपने क्षेत्र में लगन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए 100% उपलब्धि हासिल की।
- संजय कुमार,सहायक अध्यापक, प्रा0 विद्यालय शहजादपुर (भाग संख्या 104) ने पूर्ण मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।
- पंकज कुमार, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय करीमपुर बमरोली (भाग संख्या 31) ने भी अपने उत्कृष्ट कार्य से 100% उपलब्धि हासिल करते हुए सदर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उप जिलाधिकारी रितु रानी ने दोनों BLO को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी सजगता और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।





