सिद्धबली बाबा का तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव 5 दिसम्बर 2025 से

कोटद्वार (सिंगलरी): श्री सिद्धबली मंदिर समिति द्वारा श्री सिद्धबली मंदिर धाम में 5 दिसम्बर से तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भागीदारी की संभावना है, जिसमें भजन-कीर्तन, हवन, कन्या पूजन, भंडारा और शोभायात्रा जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

📅 पहला दिन: 5 दिसम्बर 2025

  • सुबह से मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन।
  • सुबह 8 बजे हवन और डोंडा यात्रा।
  • अपराह्न 3 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
  • मंदिर में कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन।
  • मुख्य अतिथि: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी।

📅 दूसरा दिन: 6 दिसम्बर 2025

  • सुबह 5 बजे से भजन-कीर्तन, हवन, कन्या पूजन और भंडारा।
  • सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन।
  • मुख्य अतिथि: राज्यसभा सांसद एवं भारत माता मंदिर हरिद्वार के महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज

📅 तीसरा दिन: 7 दिसम्बर 2025

  • सुबह 5 बजे से भजन-कीर्तन, हवन, कन्या पूजन और भंडारा।
  • सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ।
  • अपराह्न 12 बजे श्री सिद्धबली बाबा की रथ यात्रा निकाली जाएगी।
  • दोपहर 01 बजे से हिंदी भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक लखवीर सिंह लक्खा भजनो की प्रस्तुति देंगे
  • मुख्य अतिथि: श्री प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधानंद महाराज एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के श्रीमहंत कैलाशानंद महाराज

🙏 आयोजन समिति की जानकारी

मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. शिव ध्यान ने महोत्सव समिति महासचिव विवेक मित्तल और आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल बंसल के हवाले से बताया कि यह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा। नगरवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सिद्धबली बाबा के आशीर्वाद प्राप्त करें।