बिजनौर: स्वाहेड़ी ग्राम में 251 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन

बिजनौर जनपद के निकटवर्ती ग्राम स्वाहेड़ी में रविवार प्रातः एक भव्य 251 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय और पवित्र हो गया।

महायज्ञ का संचालन ब्रह्म योगाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री (बरनावा) द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उन्होंने यजमानों से हवन कुंडों में आहुतियाँ दिलवाकर यज्ञ की पूर्णता कराई।

कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।