स्योहारा: अनुमति न मिलने पर सर सय्यद डे का कार्यक्रम स्थगित, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
स्योहारा — ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सर सय्यद डे के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रोक दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद इकरा हसन के शामिल होने की संभावना थी। आयोजक सुभान रबी उद्दीन ने जानकारी दी कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते आयोजन की अनुमति नहीं दी और कार्यक्रम को स्थगित करवा दिया।








