प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के शक में परिजनों ने महिला का शव कब्र से निकलवाया |

नगीना, प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के शक में परिजनों ने महिला का शव कब्र से निकलवाया। मजिस्ट्रेट के आदेश पुलिस ने शाजिया का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगीना निवासी नूर मोहम्मद ने 8 साल पूर्व शाजिया का निकाह नोगावां निवासी अज़हरुद्दीन के साथ किया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चक्कर मे 2 सितंबर को अजहरुद्दीन ने शाजिया की हत्या कर दी थी।