एसपी अभिषेक झा ने पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों की अनुशासन और एकरूपता की जांच करते हुए टोलीवार ड्रिल कराई, जिससे उनकी कार्यकुशलता और समन्वय का आकलन किया जा सके।
परेड के उपरांत एसपी अभिषेक झा ने यूपी-112 की तैनात वाहनों, ड्रोन कैमरे, पुलिस लाइन परिसर तथा मेस आदि का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने पर बल दिया।








